Tuesday, April 23, 2024
HomeChamba Newsअति दर्दनाक : ट्रैक्टर के नीचे आने से 16 साल के किशोर...

अति दर्दनाक : ट्रैक्टर के नीचे आने से 16 साल के किशोर की मौत

जिले के खैरी क्षेत्र के शेरपुर गांव के निकट एक ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे आने से एक किशोर की मौत हो गई है जबकि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित है। उसे मामूली चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को ट्रैक्टर एच.पी. 47-2501 चौड़ा गांव के लिए बनी नई सड़क पर जा रहा था। ट्रैक्टर में चालक समेत दो लोग सवार थे। कच्ची सड़क पर जैसे ही टै्रक्टर शेरपुर गांव के निकट पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया। हादसे में किशोर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

किशोर की पहचान कार्तिक कुमार (16) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव शेरपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा चालक अंकित शर्मा पुत्र राजकुमार सुरक्षित बच गया। पुलिस को सुबह करीब पौने 11 बजे हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद किशोर के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए डल्हौजी अस्पताल पहुंचाया। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular