Saturday, April 20, 2024
HomeChamba Newsहिमाचल : Chamba Bharmaur हाईवे पर बस हादसा, 30 लोग घायल

हिमाचल : Chamba Bharmaur हाईवे पर बस हादसा, 30 लोग घायल

Chamba Bharmaur NH पर रविवार सबेरे सरेंई के पास एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बस में 30 के करीब लोग सवार थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। इसी बीच दुर्घटना का पता चलते ही एसडीएम सदर नवीन तंवर ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था जांचने के साथ ही घायलों का हालचाल जाना। उपमंडलीय प्रशासन की और से घायलों को फौरी राहत भी मुहैया करवा दी गई है।

जानकारी के अनुसार लिलह से चम्बा की और आ रही निजी बस रजेरा के पास चालक के नियंत्रण खो देने से सड़क से लुढ़क कर निचले हिस्से में मकान के पास जा गिरी। बस को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस व मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular