Thursday, April 25, 2024
HomeHimachal Newsधर्मपूर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य में मूलभूत सुविधाओं पर करेंगे बेहतर तरीके...

धर्मपूर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य में मूलभूत सुविधाओं पर करेंगे बेहतर तरीके से कार्य : डॉक्टर पन्ना लाल वर्मा

धर्मपूर मण्डी विधानसभा क्षेत्र (Dharampur Mandi assembly constituency) में आजकल डॉक्टर पन्ना लाल वर्मा द्वारा परिवर्तन यात्रा (Dr. Panna Lal Verma’s Parivartan Yatra) निकाली जा रही है जिसमें घर घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा का आज 24 वां दिन है परिवर्तन यात्रा के साथ लोगों का लगातार जुड़ना जारी है।

यात्रा के दौरान भी डॉक्टर पन्ना लाल को लोगों में स्वास्थ्य सेवाएं देने का मौका मिल रहा है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देकर बहुत अच्छा अनुभव कर रहा हूं।

बड़ी खबर : विद्यार्थी स्कूल छोड़कर जाने लगे तो अभिभावकों ने अपने खर्च पर रख लिया Teacher

उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास निरंतर जारी है।विधानसभा क्षेत्र धर्मपूर में स्वास्थ्य को लेकर मुलभूत सुविधाएं ठीक नहीं हैं इसलिए लोगों को दुसरी जगहों पर दूर दराज जाना पड़ता है।

ऐसा ही हाल शिक्षा के क्षेत्र में भी है बच्चों को कोचिंग लेने के लिए पैसे खर्च कर दुसरे जिला में या चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular