Friday, April 19, 2024
HomeHimachal NewsShimla Newsनामांकन वापसी का अंतिम दिन: बागी बरागटा अचानक गायब, ढूंढ रही भाजपा

नामांकन वापसी का अंतिम दिन: बागी बरागटा अचानक गायब, ढूंढ रही भाजपा

नामांकन वापसी का अंतिम दिन : बागी बरागटा अचानक गायब, ढूंढ रही भाजपा

Jubbal Kotkhai उपचुनाव में भाजपा से बागी हुए Chetan Bragta नामांकन वापसी के अंतिम दिन बुधवार को अचानक गायब हो गए हैं। भाजपा के बड़े पदाधिकारी बरागटा की खोज खबर में लगे हैं लेकिन उनका पता नहीं लग रहा। मगंलवार शाम पांच बजे से ही बरागटा के दोनों मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। 

Chief Minister Jai Ram Thakur और अन्य भाजपा नेता यह कह चुके हैं कि Chetan Bragta नामांकन वापस ले लेंगे और पार्टी में कोई बगाबत नहीं है। लेकिन बरागटा कहां हैं इसका पता नहीं लग रहा। सूत्रों का कहना है कि कहीं नाम वापसी के लिए दबाव न डाला जाए इसके लिए कुछ समर्थकों के साथ बरागटा भाजपा नेताओं की पहुंच से बाहर चले गए हैं।

ऐसे में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अगर चेतन बरागटा नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को ही होगा। चेतन बरागटा का पता लगाने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ता को फील्ड में उतार दिया है।

सुबह नौ बजे वीडियो संदेश पोस्ट किया
करीब सुबह नौ बजे Chetan Bragta ने 40 सेकेंड का वीडियो संदेश पोस्ट किया है। वीडियो संदेश में चेतन बरागटा ने दुर्गा अष्टमी पर जनता से आशीर्वाद मांगा है और सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular