Thursday, April 25, 2024
HomeHimachal Newsदर्दनाक मौत : अज्ञात वाहन ने कुचला पैदल जा रहा व्यक्ति

दर्दनाक मौत : अज्ञात वाहन ने कुचला पैदल जा रहा व्यक्ति

हिट एंड रन के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना National Highway between Palampur and Maranda के मध्य Kalu Di Hatti में हुई। उक्त व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था कि पीछे से एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी तथा घसीटते हुए उसे कुछ दूरी तक ले गया।

मृतक का एक जूता शव से लगभग 15 मीटर पहले पड़ा पाया गया। वाहन की टक्कर तथा घसीटे जाने के कारण मृतक का शरीर पूरी तरह से कुचला गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची तथा जांच आरंभ की। घटना सोमवार सायं 7 बजे के बाद की बताई जा रही है। उस समय अंधेरा हो चुका था तथा जिस स्थान पर यह घटना घटी, वह वीरान क्षेत्र है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें पंचरुखी क्षेत्र के 33 वर्षीय किशोरी लाल का नाम अंकित है। पुलिस आधार कार्ड पर दर्शाए पते के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, ताकि मृतक की सही पहचान को सुनिश्चित बनाया जा सके।

DSP Palampur Gurbachan Singh का कहना है कि Kalu di Hatti के समीप एन.एच. पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को हिट किया है, जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular