Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल प्रदेश में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते...

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं : प्रतिभा सिंह

Himachal Congress President Pratibha Singh in a statement said that many BJP leaders want to join the Congress as they feel suffocated due to the ongoing discord within their party.

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP)) के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी में उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही है।

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम के मंगलवार को कांग्रेस (Khimi Ram joined the Congress) में शामिल होने के एक दिन बाद सिंह ने यह टिप्पणी की है।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Congress President Pratibha Singh) ने एक बयान में कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी के भीतर जारी कलह के कारण उन्हें घुटन महसूस होती है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और तिजेंद्र बिट्टू की मौजूदगी में खीमी राम कांग्रेस (Khimi Ram had joined the Congress) में शामिल हो गए थे।

खीमी राम का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों तथा फैसलों से ‘‘आजिज आ चुके’’ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी शक्ति से आगे बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular