Friday, March 29, 2024
HomeHimachal Newsप्रतिभा सिंह-मुकेश अग्निहोत्री-सुक्खू बोले, कांग्रेस जीती, तो मनरेगा मजदूरों को 350 रुपए...

प्रतिभा सिंह-मुकेश अग्निहोत्री-सुक्खू बोले, कांग्रेस जीती, तो मनरेगा मजदूरों को 350 रुपए दिहाड़ी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस की सरकार (Congress government) बनते ही मनरेगा मजदूरों (MGNREGA workers) को लोक निर्माण विभाग की तर्ज पर 350 रुपए दिहाड़ी दी जाएगी। वहीं, जो सहूलियतें हिमाचल प्रदेश भवन (Himachal Pradesh Building) एवं अन्य निर्माण श्रम कल्याण बोर्ड से पंजीकृत मजदूरों को मिलती थीं, उन्हें फिर से बहाल तो किया ही जाएगा, साथ में अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

यह बात पालमपुर में इंटक (INTUC in Palampur) के मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व सुखविंदर सिंह सुक्खू (senior Congress leaders Pratibha Singh, Mukesh Agnihotri and Sukhwinder Singh Sukhu) ने कही। इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, महामंत्री सीता राम सैणी, गुरदास राम, प्रेम भाटिया व विनोद चौधरी ने कांग्रेस नेताओं को महा सम्मेलन के जरिए 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के समय में शहरी इलाके में जहां मनरेगा लागू नहीं होती है। एक लक्ष्य योजना का शुभारंभ वीरभद्र सरकार द्वारा किया गया था परंतु भाजपा ने उक्त योजना को बंद कर दिया और हर कुछ ठेके पर ही कर दिया गया।

इस दौरान कांगे्रस नेताओं ने कहा कि आज सत्तासीन भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। किसी भी वादे-घोषणा को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। आज महंगाई चरम पर है बेरोजगार सड़कों पर हैं। कर्मचारी सड़कों पर हैं और समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रधानमंत्री को तीन बार प्रदेश में बुलाया गया है, पर प्रदेश के लिए क्या मांगा क्या देकर गए, यह आज कोई बताने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह द्वारा किये विकास कार्यो को जनता भूलने वाली नहीं है।

उन्हीं के आदर्शों पर आगे के विकास की रेखा खींची जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। भाजपा को हर वर्ग ने आज नकार दिया है। उन्होंने कहा कि शब्दों के हेरफेर में भाजपा बहुत ही माहिर है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के समय उन्हें कारगिल के मुद्दे पर भी हेर-फेर करके कई मनगढ़ंत बातें कही थीं और गुडिय़ा कांड मेंं भी उन्होंने शब्दों में हेराफेरी करके बिना वजह मुद्दा बनाया हुआ है। उन्हें कहा कि वह पहली शख्स हैं, जो उस पीडि़त परिवार के घर सबसे पहले गई थीं। उन्होंने कहा कि वह तो सरकार से पूछना चाहती हैं कि अभी तक उस मामले के आरोपियों को सरकार पकड़ क्यों नहीं पाई है।

पूर्व सरकार की योजनाएं बंद कर दीं

पालमपुर में मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष (Mukesh Agnihotri said) ने कहा कि जो सहूलियतें मनरेगा मजदूरों लिए वीरभद्र सिंह सरकार ने आरंभ की थीं, वे योजनाएं को वर्तमान सरकार ने बंद कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही कांग्रेस सरकार आएगी हम सन्निर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकरण के लिए मनरेगा मजदूरों के 50 दिन कर देंगे और आयु की सीमा को समाप्त कर दीया जाएगा।

मनरेगा मजदूरों की जो योजनाएं वर्तमान सरकार द्वारा बंद कर दी गई हैं, उन्हें दोबारा से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने वर्तमान सरकार से प्रश्न पूछा कि गुडिय़ा प्रकरण में अभी तक न्याय क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अभी तक 315 बलात्कार केस हो चुके हैं । लोगों ने न्याय की गुहार भी लगाई, परंतु सरकार ने कोई गौर नहीं किया है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। चार साल के लिए अग्निवीर बनाना कहां की नौकरी देना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही हम लोगों को पक्की नौकरी देंगे, न कि चार साल वाली नौकरी।

कांगड़ा की सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस (Congress will win all seats in Kangra)

पालमपुर में इंटक के मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress state president Pratibha Singh) ने कहा है कि कांग्रेस कांगड़ा की सभी 15 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि इंटक के इस सम्मेलन के माध्यम से हमारी बात लोगों के घर-घर तक पहुंचेगी। लोगों ने सरकारें पहले भी देखी हैं और इस वर्तमान सरकार को भी लोग देख रहे हैं। इसमें मजदूर गरीब वर्ग का कोई उत्थान नहीं हो पाया है, और महंगाई आसमान छू रही है। वर्तमान सरकार की घोषणाएं कोई पूरी नहीं हुई है।

इसीलिए लोगों ने अब मन बना लिया है कि वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ फेंक देंगे और कांग्रेसी की ही सरकार बनाएंगे। भाजपा पूरी तरह डरी हुई है। इसी डर के चलते प्रधानमंत्री को हिमाचल में ही तीन बार बुला चुके हैं । उन्होंने कहा कि उपचुनाव में ही जनता ने बहुमत साबित कर दिया है, जो एक ट्रेलर था अब तो फिल्म दिखाई जानी है। कांग्रेस द्वारा विकास व प्रदेश की समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व की सरकार व लगभग पांच सालों की भाजपा सरकार के कार्यो को देखकर जनता खुद अंदाजा लगाए कि किसने क्या किया है। कांग्रेस ईमानदारी व विकास के कार्यो पर वोट मांगेंगी।

सत्ता नहीं, व्यवस्था के लिए होगा परिवर्तन

पालमपुर में इंटक के बैनर तले मजदूर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए परिवर्तन नहीं चाहती, केवल व्यवस्था के लिए परिवर्तन चाहती हैं। ऐसी व्यवस्था जिसमें सभी वर्गों महिलाओं, बुजुर्गों बच्चों युवाओं का सम्मान हो। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जिस मनरेगा का विरोध करते थे, आज उसी को सबसे बढिय़ा योजना बताते हैं ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हर विभाग को ठेके पर देने पर उतारू हंै।

उन्होंने कहा कि ठेके पर देने में उन्हें सेना को भी नहीं छोड़ा है। अग्निपथ योजना युवाओं के साथ खिलवाड़ है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सेना में 5000 युवकों के साथ खिलवाड़ किया है, जिन्होंने सारी परीक्षाएं पास कर ली थीं, परंतु कोविड के कारण उन्हें अप्वाइंटमेंट लैटर नहीं मिल पाया था। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही मनरेगा मजदूरों को बढ़ी हुई दिहाड़ी ही दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड में जो मजदूर पंजीकृत हैं, उन्हें पहले की ही तरह सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही हाथ में रंगीन टीवी तक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular