Friday, March 29, 2024
HomeHimachal Newsअति दुखद : चलती इनोवा पर गिरे पत्थर, दर्दनाक मौत

अति दुखद : चलती इनोवा पर गिरे पत्थर, दर्दनाक मौत

इस बार मानसून से हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से तबाही मचने लगी है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिमला जिला के बसंतपुर (Basantpur of Shimla District) में वीरवार शाम चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार ईनोवा गाड़ी (PB01C-8494) शिमला से सुन्नी (Shimla to Sunni) की तरफ जा रही थी कि बसंतपुर के नजदीक पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे। कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल ले गए। जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

मृतक का नाम रोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव मझोती जिला कांगड़ा, उम्र 25 साल है। घायलों में सुन्नी पुत्र धर्म सिंह गांव तांबर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा (village Tambar Tehsil Jaisinghpur district Kangra) उम्र- 33 साल और हरदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह हाउस नंबर 2014,फेज 7 सेक्टर मोहाली पंजाब उम्र 61 साल और गाड़ी का ड्राइवर अभिषेक के तौर पर हुई है।

आपको बता दें कि ये सभी सैमसंग कंपनी में कार्यरत हैं और डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते हैं।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि चलती गाड़ी पर पत्थर के गिरने की घटना सामने आई है। इसमें 4 लोग सवार थे जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular