Friday, March 29, 2024
HomeUncategorizedनाले में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

नाले में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

District Solan के Kunihar क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष तक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार Kunihar Kuftu Marg. के Bajhol के समीप नाले में कुछ ग्रामीण महिलाएं पशुचारा ले रही थी।

अचानक नाले में उनकी नजर कम्बल में पड़ गई। जिसमे कुछ बंधा हुआ लग रहा था। कम्बल को थोड़ा खोलकर ग्रामीण महिलाओं के होश ही उड़ गए, क्योकि उसमें एक महिला का शव था। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दे दी।

पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगां के सहयोग से तुरंत शव को गहरे नाले से बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त सड़क से गुजरने वाले सभी बहनों को रोककर शव की पहचान करवाई गई।

लेकिन मृतक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई। इस विषय में Pradhan Gram Panchayat Kunihar Rakesh Thakur, उप प्रधान हरिदास तनवर ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं बझोल नाले में पशुचारा ले रही थी।

उन्होंने एक बंधे हुए कम्बल में महिला का शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत को दी। थाना प्रभारी अंकुश डोगरा का कहन है की कुनिहार कूफटू के बझोल के समीप नाले में किसी महिला का शव मिला है। शिनाख्त नहीं हो सकी है वहीं शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular