Monday, May 20, 2024
HomePolitical NewsCM Sukhwinder Singh Sukhu Latest Newsकभी कंगना को बिना मेकअप देखना, दूसरी बार नहीं देख पाओगे', CM...

कभी कंगना को बिना मेकअप देखना, दूसरी बार नहीं देख पाओगे’, CM सुक्खू के मंत्री ने रनौत पर किया तंज

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कंगना रनौत (Bharatiya Janata Party candidate Kangana Ranaut) कार्यक्रमों में मेकअप करके आती है। मेकअप टीम हमेशा उनके साथ रहती है. कई लोग तो उनके पास सिर्फ उनका मेकअप देखने के लिए आते हैं। अगर कोई सुबह-सुबह कंगना को बिना मेकअप के देख ले तो दोबारा उनकी तरफ कभी नहीं देखेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Congress candidate Vikramaditya Singh) के नामांकन अवसर पर मंडी (Mandi News) के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित रैली में कंगना पर हमला बोलते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि वह अज्ञानता से भरी और मूर्खतापूर्ण बातें कर रहीं हैं। भाजपा के नेता भी उनकी बातों से दुखी हो चुके हैं। उनकी बातों को सुन संसदीय क्षेत्र के लोगों के कान पक गए हैं। खुद को मोदी की गिलहरी बताने वाली कंगना हर रोज रंग बदल रही है।

भांबला और मनाली में रहते हुए कभी हिमाचली वेशभूषा को बढ़ावा नहीं दिया। अब चुनाव में हर क्षेत्र की वेशभूषा याद आ रही है। उन्होंने कहा कि कंगना और भाजपा (Himachal BJP) शायद इस बात को भूल गए हैं कि 2021 के उपचुनाव में कांग्रेस ने यहां विकट हालात में करिश्मा किया था। भीड़ को देख लग रहा है। इस बार भी इतिहास बनेगा। देश और लोकतंत्र बचाने के लिए मतदाताओं के समक्ष सुनहरा अवसर है।

40 दिनों के लिए ढिंका चिका करने आईं कंगना.

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर (Sunder Singh Thakur) भी बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi) के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कहा कि कंगना यहां मात्र 40 दिनों के लिए ढिंका चिका करने आई है। उसके बाद कहीं नजर नहीं आएगी। मनाली को खुद के कारण प्रसिद्ध होने की बात करने वाली कंगना गलतफहमी का शिकार है। मनाली तब से प्रसिद्ध है जब वहां घर भी नहीं

बनाया था। वह रील की दुनिया की अभिनेत्री है। वहां भी फ्लाप हो चुकी है। हमारे पास विक्रमादित्य सिंह जैसा रियल लाइफ का अभिनेता है। मुझे फिल्म का एक सीजन करने की चुनौती देने वाली मर्यादा भी भूल गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular