Monday, May 20, 2024
HomePolitical NewsCM Sukhwinder Singh Sukhu Latest Newsबिके हुए MLA जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे : CM Sukhu

बिके हुए MLA जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे : CM Sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा. जांच जारी है, लेकिन इसके पूरा होने पर मुख्य तथ्य सामने आएंगे। उनमें से कुछ भू-माफिया, ड्रग माफिया और कुछ खनन माफिया बन गये।

धर्मशाला के विधायक भी 14 माह के भीतर ही सियासी बाजार में बिक गए। मुख्यमंत्री ने जोरावर स्टेडियम में लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यह बात कही.

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अब तक के इतिहास में हमारी सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपए का सर्वाधिक अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने में हमारा साथ दे, हर वर्ग के लिए सरकार की पोटली पहले से अधिक खुलेगी। हमारा पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में लगा हुआ है।

जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते 5 साल सोए रहे, इसलिए प्रदेश का खजाना लुटा। भाजपा नेताओं ने प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है, आने वाले समय मे इसका खुलासा भी किया जाएगा। कांग्रेस सरकार 15 महीने के कार्यकाल के आधार पर जनता की अदालत में राजनीतिक चुनौती का सामना कर रही है। नोट के दम पर वोट खरीदने वालों को सबक सिखाना जनता के हाथ में ही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular