Monday, May 6, 2024
HomePolitical NewsCM Sukhwinder Singh Sukhu Latest NewsKBC फेम अरुणोदय से मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

KBC फेम अरुणोदय से मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की नई जानकारी हम आपके साथ साझा करते हैं जिसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को 59वें जन्मदिन पर 59 किलो का केक काटने के बाद टहलने के लिए शिमला के माल पर निकल गए। इसी दौरान मंत्रियों व अधिकारियों के काफिले के बीच मुख्यमंत्री रिज पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े : पढ़ी-लिखी युवतियां कपड़े चुराते सरेआम पकड़ी ; कैमरे में कैद हुई चोरी, देखिए आप भी

इसी बीच इत्तफाकन ही मुख्यमंत्री की मुलाकात राज्य के क्यूट बालक व केबीसी फेम (KBC Fame) अरुणोदय शर्मा (Arunoday Sharma) से हो गई। कुशाग्र बुद्धि के अरुणोदय शर्मा को बखूबी इस बात का इल्म था कि मुख्यमंत्री का आज जन्मदिन है।

आपको बता दें कि शेक हैंड करते ही अरुणोदय ने जैसे ही मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी तो मुख्यमंत्री भी अवाक रह गए। इसके बाद चंद मिनट मुख्यमंत्री ने अरुणोदय शर्मा से बात की। सीएम ने दुलार देते हुए पूछा…और कब मिलोगेवाकपटुता में माहिर अरुणोदय शर्मा तपाक से बोले…”जब आप बोलो”। इस पर मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगों के ठहाके गूंज उठे।

यह भी पढ़े : भयानक एक्सीडेंट में युवक की मौत: HRTC बस के टायर के नीचे आया चालक

यह जानकारी भी आपको होगी कि हाल ही में मुख्यमंत्री के आवास के दौरान सीएम सुक्खू की सादगी उस समय भी चर्चा में आई थी, जब वो एक वर्षाशालिका में ही महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल को माॅर्निंग वाॅक के दौरान मिलने बैठ गए थे।

इस बात को आप भली-भांति जानते होंगे कि KBC के मंच पर Big B Amitabh Bachchan की बोलती बंद करने वाले Arunoday Sharma समूचे देश में लाखों के दुलारे हैं। फैन फॉलोइंग तो अब देश की सीमा पार कर विदेशों तक पहुंच चुकी है।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

RELATED ARTICLES

Most Popular