Thursday, May 9, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल प्रदेश बोर्ड ने फिर बदल दी DateSheet, अब कब होंगे एग्जाम?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने फिर बदल दी DateSheet, अब कब होंगे एग्जाम?

2024 में बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षा का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड यानि HPBOSE ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के शेड्यूल में संशोधन किया है। विवरण के लिए, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org देखें।

इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org से नई डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर स्टूडेंट्स को बड़ी खबर की सूचना दी है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 देने वाले स्टूडेंट्स वेबसाइट पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक करते रहें.

HP Board Exam 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 कब होगी?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक होगी (HP Board 10th Exam 2024). वहीं, इसी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी (HP Board 12th Exam 2024). एचपी बोर्ड परीक्षा 2024 टाइम टेबल बदलने के पीछे इसे छात्रों का हित बताया गया है (HP Board Exam 2024 Date).

HP Board Exam 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 शेड्यूल में बदलाव क्यों किया?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं रेगुलर और स्टेट ओपन स्कूल (SOS) की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट/कैटेगरी इंप्रूवमेंट या एडिशनल विषय की बोर्ड परीक्षा में आंशिक बदलाव किया है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 की नई डेटशीट प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.

HP Board Exam 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा किस शिफ्ट में होगी?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 8.45 बजे से शुरू होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म होगी. 10वीं का पहला पेपर गणित और 12वीं का इंग्लिश विषय का होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular