Tuesday, May 7, 2024
HomeJobs in Himachal Pradeshसरकारी नौकरी का खुला पिटारा, अब इन पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, अब इन पदों पर होगी भर्ती

बड़ी खबर आपको बता दे की Punjab में Chief Minister Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली Punjab government ने Punjab Police में constables की recruitment का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष Punjab Police में recruitment की जाएगी। Punjab’s D.G.P. Gaurav Yadav ने बताया कि Punjab Police के जिला काडर में कांस्टेबल के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। Punjab Police ने कुल 1746 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

आपको बता दे की इसके लिए पंजाब पुलिस ने online link भी जारी कर दिया है जहां पूरी जानकारी उपलब्ध है। इन पदों के लिए 15 फरवरी को शाम 7 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 8 मार्च रात 11.55 बजे तक होगी। Punjab Police ने इसके लिए हैल्प डैस्क नंबर 022-61306245 भी जारी कर दिया है।

पंजाब पुलिस में हर वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले जवानों के कारण पद खाली हो जाते थे परन्तु पूर्व सरकारों के समय इन पदों पर भर्तियां नहीं की जाती थी परन्तु अब Chief Minister Bhagwant Mann ने निर्णय लिया है कि हर वर्ष खाली होने वाले पदों पर भर्तियां की जानी चाहिए इसके लिए उन्होंने बाकायदा आधिकारिक तौर पर घोषणा भी कर दी थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सराकर का पूरा ध्यान सरकारी पदों पर भर्तियों की तरफ दिया हुआ है। भर्ती होने वाले नौजवानों को वह स्वयं नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि जितनी तेजी से भर्ती अभियान चलेगा उतना ही नौजवानो में विदेश जाने का रूझान कम होगा।

भगवंत मान ने इस संबंध में जहां राज्य के मुख्य सचिव को भी भर्ती अभियान का कार्य साथ-साथ चलाने के लिए कहा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पंजाब पुलिस में डी.जी.पी. गौरव यादव स्वयं पंजाब पुलिस के अधिकारियों व जवानों को पदोन्नतियां भी साथ-साथ दिलवा रहे हैं और साथ ही वह मैरिट के आधार पर भर्ती अभियान भी जारी करवा रहे हैं। आने वाले दिनों में राज्य सरकार के भर्ती अभियान में और तेजी आने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular