Thursday, May 16, 2024
HomeHimachal Newsटेंपो खाई में गिरने से, दो नवयुवक सहित 3 की मौत

टेंपो खाई में गिरने से, दो नवयुवक सहित 3 की मौत

दुखद समाचार आपको बता दे की Himachal Pradesh की राजधानी Shimla में Mehli-Shoghi bypass पर सोमवार देर रात एक road accident में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें दो किशोर भी शामिल हैं। मरने वालों में कृष्ण (30) पुत्र चादिया गांव भाघल, अमर (15) पुत्र जैले सिंह गांव भाघल और रजवीर (15) पुत्र एतवारी माच्छीवाड़ा निवासी के तौर पर हुई हैं। घायल लखन (31) पुत्र बालका गांव भाघल निवासी के तौर पर हुई है। एक मृतक जिला Ludhiana व दो जिला Rupnagar (Ropar) के रहने वाले थे। यह लोग कबाड़ का काम करते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

आपको बता दे की Shoghi के पास सोमवार रात 8:00 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक Punjab नंबर का टेंपो Mehli towards Solan की तरफ रहा था। Anandpur Panchayat के बनोग गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें दो किशोरों सहित चार लोग सवार थे। इसमें टेंपो चालक कृष्ण की मौके पर की मौत हो गई।

बता दे की तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। Baluganj police station ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। ASP Sunil Negi ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

टेंपो मदद दो घंटे चला अभियान

हादसे में टेंपो करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़का। घायल लखन करीब 100 मीटर पहले जंगल में जा गिरा। तीन लोग गाड़ी के साथ खाई में थे। इस दौरान करीब दो घंटे तक पुलिस ने अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। इस दौरान बालूगंज थाना प्रभारी दीपक भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इनके साथ में शोघी चौकी से हेड कांस्टेबल रविकांत, उप अग्निशमन अधिकारी देविंद्र दत्त शर्मा, फायर मेन हरि प्रकाश, बलदेव, हरि कृष्ण और संजय कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular