Saturday, April 27, 2024
HomeHimachal Newsभयानक हादसा ट्रक से टकराई बाइक : चालक गंभीर रूप से घायल

भयानक हादसा ट्रक से टकराई बाइक : चालक गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना ( Una News) जिले से एक खबर सामने आ रही है जिसमें ऊना स्थित अंब के नैहरियां चौक (Nehrian Chowk in Amb Una) पर एक बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसके चलते बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना में उसका एक पांव उसकी बाइक के नीचे आ गया। जिसके चलते पांव की एक अंगुली अलग हो गई।

यह भी पढ़े :   कर्मचारियों को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा 18 महीने का DA

आपको यह भी जानकारी दे दे स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जो जानकारी हिमाचल न्यूज़ को मिली है उसके अनुसार करनैल सिंह (65) पुत्र रोशनलाल निवासी कुठेढ़ा खैरला शाम करीब 5:00 बजे अपनी बाइक से नैहरियां रोड (Nehrian Road) की तरफ जा रहा था। तभी अंब नैहरियां चौक पर उसकी बाइक ट्रक के साथ टकरा गई।

यह भी पढ़े :  HRTC बस और बुलेट के बीच भयंकर एक्सीडेंट

जिसके चलते उसका एक पांव उसकी बाइक के नीचे ही आ गया। SHO Amb Ashish Pathania ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

RELATED ARTICLES

Most Popular