Wednesday, April 24, 2024
HomeChamba Newsहिमाचल न्यूज़ : दो बाइकों की टक्कर में 23 साल के युवक...

हिमाचल न्यूज़ : दो बाइकों की टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

हिमाचल के चंबा जिले में बनीखेत-खैरी मार्ग (Bikes collision in Banikhet-Khairi road in Chamba) पर बडेरू नामक स्थान पर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. हादसे में दो किशोर घायल हो गए। डलहौजी सिविल अस्पताल (Dalhousie Civil Hospital) में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College, Kangra) रेफर कर दिया गया।

जानकारी यह मिली है कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान कमल कुमार (23) पुत्र अच्छरू राम निवासी भट्ठी, डाकघर सुंदली के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह पुत्र पुन्नू राम निवासी सनूड़ डाकघर बगढ़ार और राजन कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी भट्ठी डाकघर सुंदली हादसे में घायल हुए हैं।

आपको बता दे की पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डलहौजी प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार, घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

कमल मेहनत मजदूरी करता था

आपको बता दे की कमल कुमार मेहनत मजदूरी करता था। रविवार को दिहाड़ी लगाने के लिए बनीखेत की ओर जा रहा था। बडेरू नामक जगह पर उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक ने कमल कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया।

मौत की खबर सुनकर बूढ़ी मां बेहोश

उधर, कमल कुमार की मौत की खबर सुनकर उसकी बूढ़ी मां बेहोश हो गई। गांव में कमल की मौत की खबर फैल गई। देखते ही देखते पूरा घर लोगों से भर गया। दोपहर बाद पैतृक श्मशानघाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular