Monday, April 22, 2024
HomeHimachal Newsअति दुखद : पत्नी की मौत के 20 मिनट बाद पति ने...

अति दुखद : पत्नी की मौत के 20 मिनट बाद पति ने भी तोड़ा दम

कांगड़ा (पालमपुर): काँगड़ा जिले के भवारना पुलिस थाना (car accident Bhawarna police station in Palampur Kangra district) के अंतर्गत एक कार दुर्घटना में घायल दंपति की डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 3 दिन पूर्व भाग सिंह (67) निवासी मूंडी अपनी पत्नी उर्मिला देवी (62) के साथ कार में जा रह थे। इस दौरान एक जंगली जानवर को बचाते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए और उन्हें टांडा अस्पताल ले जाया गया।

आपको बता दे की शनिवार सुबह पहले उर्मिला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई और 20 मिनट के बाद उसके पति भाग सिंह ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular