Wednesday, April 24, 2024
HomeHamirpur newsपत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी त्यागे प्राण, एक...

पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी त्यागे प्राण, एक साथ अंतिम संस्कार

Funeral of husband and wife together in Nadaun Una

Nadaun Una Latest News : शादी का नाता 7 कसमों व 7 फेरों तक ही नहीं निभाया, बल्कि मौत को भी एक ही दिन गले लगाकर एक-दूसरे से अंतिम समय तक जुदा नहीं हुए।

साथ जीने-मरने की कसम को निभाने वाली दंपति एक साथ ही पंचतत्व में विलीन भी हुए। विकास खंड नादौन की कलूर पंचायत में एक साथ इस पति-पत्नी की मौत के बाद शोक की लहर है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

जब पति-पत्नी की एक साथ चिताएं जलीं तो सबकी आंखें नम हो गईं। गांव के राम सिंह (75) तथा उनकी पत्नी सरोज (70) की मौत की खबर जैसे ही सुबह लोगों को पता चली तो हर कोई यह सुनकर गमगीन हो गया।

Una Latest News Today

ताज़ा जानकारी के अनुसार बुधवार रात को सरोज कुमारी की तबीयत कुछ खराब थी। उनकी बहू व अन्य परिजन सुबह 4 बजे तक उनका ध्यान रखते रहे। जैसे ही सरोज कुमारी को नींद आई तो अन्य परिजन भी सो गए।

जब सुबह 8 बजे के करीब सरोज कुमारी को उठाया गया तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। यह खबर सुनते ही उनके पति राम सिंह की भी तबीयत खराब हो गई, जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक राम सिंह ने भी प्राण त्याग दिए। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

una news live today

वीरवार शाम को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। बुजुर्ग दंपति अपने पीछे 2 बेटे व एक बेटी छोड़ गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular