Monday, May 6, 2024
HomeHimachal Newsमोड़ते बक्त गहरे नाले में जा गिरा टिप्पर चालक की दर्दनाक मौत

मोड़ते बक्त गहरे नाले में जा गिरा टिप्पर चालक की दर्दनाक मौत

हिमाचल के मंडी जिला के गोहर-कांढा सडक़ (Gohar-Kandha road in Mandi) में थड़ाधार के पास एक टिप्पर (हाइवा) के करीब 200 मीटर गहरे नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र शेर सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि टिप्पर को मोड़ती बार यह दुर्घटना पेश आई। टिप्पर के गिरने की आवाज सुनते ही साथ लगते गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

घायल चालक को सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, रामपुर में निरथ के पास शरण ढानक में भूस्खलन होने से एक वाहन दब कर खड्ड में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वाहन में कितने लोग सवार थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular