Thursday, May 2, 2024
HomeHimachal NewsCM सुक्खू के ससुराल इलाके में बनेगा गोल्फ कोर्स

CM सुक्खू के ससुराल इलाके में बनेगा गोल्फ कोर्स

CM Sukhwinder Singh Sukhu के ससुराल यानी Dehra के Pragpur में Golf course बनाया जाएगा। Himachal Pradesh में Sports Tourism को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा शीघ्र सर्व सुविधायुक्त गोल्फ कोर्स फील्ड (खेल मैदान) का निर्माण कराया जाएगा, जहां विश्वभर के गोल्फ खिलाड़ी आकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस खेल मैदान के लिए Kangra district के Dehra में Heritage Village Pragpur को चुना गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

खबर आपको यह भी बता दें कि CM Sukhwinder Singh Sukhu ने इसकी जानकारी पांच दिन पहले जब Jwalamukhi temple माथा टेकने पंहुचे थे तो दी थी। सीएम Kangra District को टूरिज्म कैपिटल बनाना चाहते हैं। इसी के चलते Dehra के Bankhandi में जू के बाद अब Pragpur को golf course बनाने के लिए चुना है।

यह भी पढ़े : इस बार छात्रों को मिल सकते हैं लैपटॉप : देखें पूरी जानकारी

खबर आपको यह भी बता दें कि Pragpur के Nalsuha में CM Sukhuके ससुराल भी हैं और इस इलाके को विकसित करने के लिए सीएम खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। कांगड़ा जिला प्रशासन ने CM Sukhu के ऐलान के बाद Pragpur की Nakki Khad के साथ लगती 10.75 हेक्टेयर (27 एकड़) सरकारी जमीन चिह्नित की है।

यह भी पढ़े : हिमाचल प्रदेश में शराबियों की मौज सस्ती होगी शराब; तय होंगे रेट

इस जमीन का सर्वेक्षण करने के लिए नालदेहरा गोल्फ कोर्स के विशेषज्ञों की टीम दौरा कर चुकी है। इसे टीम ने उचित स्थान बताया है। आगे जो भी औपचारिकताएं होंगी, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। यह जमीन सरकारी है। ऐसे में इसके डेवलपमेंट में अधिक समय नहीं लगेगा। विशेषज्ञों की टीम की निरीक्षण के बाद रिपोर्ट के आधार पर प्रपोज़ल अंतिम मंज़ूरी के लिए सरकार को भेज दिया गया है।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी जानकारी दी है। वहीं कांग्रेस नेता सुनील कश्यप ने इसे मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular