Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक...

हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

Himachal Deputy CM Mukesh Agnihotri's wife passes away, died due to heart attack

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री (Simmi Agnihotri, wife of Himachal Pradesh Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri) का शुक्रवार रात निधन हो गया। मुकेश अग्निहोत्री ने खुद अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्रिय सिमी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गईं’।

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वहीं, गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार के करीबियों के मुताबिक, शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के चलते मुकेश अग्निहोत्री शिमला में थे। वो देर रात शिमला से ऊना के लिए रवाना हुए। मुकेश अग्निहोत्री ने ही अपने फेसबुक पेज पर सबसे पहले पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

12 फरवरी को माता के जागरण की तैयारी कर रही थीं

गौरतलब है कि सिम्मी ने 12 फरवरी को बाथू में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं। मुकेश की बेटी आस्था भी जागरण के लिए विशेष रूप से नीदरलैंड से आई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular