Friday, May 3, 2024
HomeChamba Newsताज़ा खबर : खाई में गिरी कार, हादसे में 2 लोगों की...

ताज़ा खबर : खाई में गिरी कार, हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत

ताज़ा खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा हुआ है। चकोली- कंधवारा-हिमगिरि मार्ग पर खड़जोता पंचायत के लाहरा के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत और एक घायल हुआ है।

आपको बता दे की मृतकों की पहचान नागेश पुत्र वंसू राम गांव सियूल डा. लाहरा तहसील सलूणी (Village Siul Dr. Lahra tehsil Saloni) जिला चंबा और चतरो राम पुत्र चुनी लाल गांव लाहरा तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। जबकि दुर्घटना में कुलदीप पुत्र भागमल गांव ढल्ला जिला चंबा घायल हो गया।

कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर किहार अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल को अस्पातल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular