Saturday, April 27, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल कैबिनेट बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक अफसर

हिमाचल कैबिनेट बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक अफसर

Himachal Pradesh cabinet meeting में झूमते हुए पहुंचे एक IAS officer की दिनभर चर्चा रही। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं। मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। पहले भी एक बार इनके बारे में नशे की हालत में हंगामा करने की चर्चा रह चुकी है। 

हिमाचल : यात्रियों से भरी बस में लगी आग

सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी इस बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद ये चले गए। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती रही। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से कतराते रहे।  वहीं, इन्हें कैबिनेट की बैठक में झूमना महंगा पड़ गया।

ममता हुई शर्मसार : अस्पताल के शौचालय में मिला 6 माह का भ्रूण
 

कैबिनेट की बैठक के बाद इन अधिकारी से वह महकमा वापस ले लिया गया, जिसका एजेंडा लेकर यह बैठक में गए थे। उल्लेखनीय है कि Chief Minister Jai Ram Thakur ने दो दिन पहले ही लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इस कार्रवाई को भी Chief Minister Jai Ram Thakur की इसी चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular