Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsअति दुखद : थाना प्रभारी जीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत

अति दुखद : थाना प्रभारी जीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत

हिमाचल के जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना (Srirenukaji police station) प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह (Jeet Singh Died) महल की शुक्रवार सुबह 5:30 बजे पांवटा साहिब में हार्टअटैक से मौत हो गई। सिरमौर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत सिंह धर्मशाला (Dharamshala) में कोर्ट एविडेंस के लिए शुक्रवार को निकलने थे। इसलिए वह वीरवार देर शाम को पांवटा साहिब में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे थे। सुबह जीत सिंह ने उनके साथ जाना था।

शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के आसपास जीत सिंह को साइलेंट अटैक पड़ा। फिर उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब (Paonta Sahib) पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले ही जीत सिंह के हार्ट स्टंट डाले हुए थे। वह कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। मगर फिर भी वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इंस्पेक्टर जीत सिंह का जन्म 16 अक्टूबर 1966 को ऊना जिला के सनौली गांव में हुआ था।

जीत सिंह 1986 में कॉन्‍स्‍टेबल के रूप में हुए थे भर्ती

जीत सिंह पुलिस विभाग में 22 दिसंबर 1986 को बतौर कॉन्‍स्टेबल भर्ती हुए थे। जिला सिरमौर में इंस्पेक्टर जीत सिंह 15 फरवरी 2022 को नाहन में ज्वाइन किया था। उसके बाद कुछ महीनों के लिए वह पुलिस थाना पुरुवाला के प्रभारी भी रहे। नवंबर 2023 में श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना प्रभारी के पद पर ट्रांसफर हुए थे। जहां पर वह अपनी सेवाएं दे रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular