Tuesday, April 30, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा का पुनः शुभारंभ; 7 सितंबर से होगी...

हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा का पुनः शुभारंभ; 7 सितंबर से होगी शुरू

शिमला : लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक बार फिर पार्टी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा दोबारा शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में पूरे प्रदेश में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विधानसभा स्तर पर ये पदाधिकारी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में भूमिका निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को पदाधिकारियों की तैनाती के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रतिभा सिंह ने बताया कि यह यात्रा 7 सितंबर को पूरे राज्य में प्रस्तावित है। इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन का नाम दिया गया है।

इस दौरान कांग्रेस राज्य में केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाएगी। कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और सचिव इंद्रजीत सिंह को शिमला, कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर को मंडी, भुवनेश्वर गौड़ को कुल्लू, रोहित वत्स धामी को लाहुल-स्पीति, महासचिव आशीष बुटेल को कांगड़ा, विनोद सुल्तानपुरी को सोलन भेजा गया है।

धर्म सिंह पठानिया को चंबा, महेंद्र स्टेन को किन्नौर, अजय सोलंकी को सिरमौर, विवेक कुमार को बिलासपुर, पवन ठाकुर को हमीरपुर और अविनाश कपिला को ऊना जिले में भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को बधाई दी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हर साल 5 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षकों के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular