Tuesday, May 7, 2024
HomeChamba Newsहिमाचल के चंबा में रोड एक्सीडेंट : चालक सहित 8 पुलिस कर्मियों...

हिमाचल के चंबा में रोड एक्सीडेंट : चालक सहित 8 पुलिस कर्मियों की मौत की खबर

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र चंबा जिला के तीसा में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा (horrific road accident Teesa of Chamba district) हो गया। तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी गिरी। इससे गाड़ी छिटक कर नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 5 पुलिस जवानों सहित छह की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं।

घायलों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूमो में सवार एक व्यक्ति अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सूचना के अनुसार, सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया।

नाले के बीचों-बीच रुकी गाड़ी

हादसा तरवाई पुल के पास हुआ है। सूमो पर पहाड़ी गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए और पत्थरों से टकराने से गंभीर चोटें लगीं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद सूमो नाले के बीचों बीच रुकी।

मृतकों और घायलों में यह लोग शामिल

मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।

PWD अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा: हंसराज

स्थानीय विधायक हंसराज (Local MLA Hansraj) ने इस हादसे के लिए PWD अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद पहाड़ी को नहीं हटाया गया। इससे आज यह हादसा हो गया। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता पर FIR दर्ज करने की मांग की है। हंसराज ने दावा किया कि उन्होंने इस सड़क को बंद करवाया था, लेकिन सरकार ने इसे फिर खोल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular