Tuesday, April 30, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल में 4 बार के विधायक रहे टेक चंद डोगरा का निधन

हिमाचल में 4 बार के विधायक रहे टेक चंद डोगरा का निधन

मंडी जिले की नाचन विधानसभा से पूर्व कांग्रेसी और पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। इलाज पूरा कर वह घर लौटे ही थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। टेक चंद डोगरा 77 वर्ष के थे। वह चार बार विधायक और एक बार सीपीएस रहे।

डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससी एसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे। डोगरा को पूर्व सीएम दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह का कट्टर समर्थक माना जाता था। उन्हें मंडी जिला में वीरभद्र सिंह का हनुमान कहा जाता था। डोगरा सुंदरनगर में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे।

डोगरा के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव, प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, ब्रह्मदास चौहान सहित अन्य नेताओं ने डोगरा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular