Tuesday, April 23, 2024
HomeHamirpur newsअति दर्दनाक : धू-धू कर जलता रहा टैंपो, लोग वीडियो बनाते रहे

अति दर्दनाक : धू-धू कर जलता रहा टैंपो, लोग वीडियो बनाते रहे

Nadaun News : हिमाचल के नादौन बस स्टैंड के पास इंद्रपाल चौक (Inderpal Chowk near Nadaun bus stand) पर लोग उस समय हैरान रह गए जब शुक्रवार शाम को एक टैंपो धू-धू कर जल गया। आग लगने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े : 22 साल के युवक ने किराए के कमरे में लगा लिया फंदा, छोटे भाई के उड़े होश

नादौन चौक के एक तरफ की ट्रैफिक भी बंद हो गई। इस चौक के साथ ही पुलिस चौकी भी है। टैंपो जलता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे और फोटो खींचते रहे। खबर मिलते ही एसएचओ कुलदीप सिंह पटियाल (SHO Kuldeep Singh Patial) के नेतृत्व में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े : कुल्लू में फिर बादल फटा, घर छोड़ भागने को मजबूर हुए लोग

आपको बता दे की एसएचओ कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटनाक्रम कैसे और क्यों घटा इसका पता तो छानबीन के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Tempo burning in flames Inderpal Chowk Nadaun
Tempo burning in flames Inderpal Chowk Nadaun
RELATED ARTICLES

Most Popular