Wednesday, May 1, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल से Breaking News : HRTC बस पर गिरा पेड़

हिमाचल से Breaking News : HRTC बस पर गिरा पेड़

Breaking news is coming from Mr. Renuka ji of Himachal, in which a pine tree fell on the Himachal Pradesh Road Transport Corporation bus going from Nahan to Dadahu near Kyartu in Nehali Dhida on Mr. Renuka ji road.

हिमाचल के श्री रेणुका जी से Breaking News सामने आ रही है जिसमे श्री रेणुका जी (Shri Renuka ji) मार्ग पर नेहली धीड़ा के क्यारटू के नजदीक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC Nahan to Dadahu) की नाहन से ददाहू जा रही बस पर चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ विशाल न होने के कारण क्षति नहीं हुई। हालांकि, कुछ देर के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा।

माय हिमाचल न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर की क्रॉसिंग हो रही थी। इसी दौरान टिप्पर पेड़ से टकराया। इसके बाद टिप्पर तो कुछ फीट आगे निकल गया, लेकिन पेड़ बस पर गिर गया।

आपको बता दे की शनिवार सुबह राजगढ़ उपमंडल (Rajgarh subdivision) में भी एक बस हादसा बाल-बाल टल गया। बडू साहिब (Baru Sahib) से बठिंडा जा रही पंजाब रोड़वेज (Punjab Roadways) की बस अनियंत्रित होकर ढांक की तरफ लटक गई।

हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। तकरीबन चार घंटे तक नाहन-बडू साहिब-राजगढ़ सड़क (Nahan-Badu Sahib-Rajgarh road) मार्ग बंद रहा। शिमला जिला के चौपाल में भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (HRTC Bus accident Chaupal in Shimla) के दुर्घटनाग्रस्त होेने का समाचार मिला था। बस में चालक व परिचालक ही सवार थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular