Monday, April 29, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल से बड़ी खबर : 2 सगे भाइयों की हत्या

हिमाचल से बड़ी खबर : 2 सगे भाइयों की हत्या

हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें सोलन जिला के उपमंडल नालागढ़ के तहत नालागढ़-रामशहर मार्ग (Nalagarh-Ramshahar road under Nalagarh Solan) पर प्रीत कालोनी के समीप 3 अज्ञात युवकों ने 2 सगे भाइयों (killed two real brothers) को तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

खबर यह सामने आ रही है कि हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान वरुण व कुणाल निवासी तहसील नकोदर जालंधर पंजाब (Tehsil Nakodar, Jalandhar, Punjab) के रूप में हुई है जो नालागढ़ (Nalagarh) के वार्ड नंबर-6 में किराए के मकान में रहते थे। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नकोदर पंजाब के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : ति दर्दनाक हादसा : 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग …

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है, जिनका शुक्रवार को नालागढ़ अस्पताल (Nalagarh Hospital) में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

यह भी पढ़े : हिमाचल से बड़ी खबर 

DSP Nalagarh Firoz Khan ने बताया कि 2 सगे भाइयों पर अज्ञात युवकों द्वारा हमला किया गया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जोकि जल्द ही हिरासत में होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular