Tuesday, April 30, 2024
HomePolitical NewsCM Sukhwinder Singh Sukhu Latest Newsनिराश्रित महिला निकली आउटसोर्स कर्मचारी; CM Sukhu से मिलने पहुंची थी शिमला

निराश्रित महिला निकली आउटसोर्स कर्मचारी; CM Sukhu से मिलने पहुंची थी शिमला

Big breaking news आपको बता दे की Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu से गत बुधवार रात्रि को मिलने वाली 27 वर्षीय निराश्रित महिला outsourced employee निकली है। यह महिला कुल्लू जिला में District Child Protection Office में चपड़ासी के पद पर सेवाएं दे रही है, साथ ही यह महिला किसी आश्रम में रहने की बजाय working women hostel में रहती है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

सूचना यह भी है कि यह महिला बचपन से ही child care institution में रहती है, ऐसे में इसके माता-पिता की पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है। बाद में इसकी शादी भी हुई लेकिन यह पारिवारिक कारणों से अलग रह रही है। सूचना यह भी है कि इसके ससुर के नाम पर जमीन है।

यह भी पढ़े : युवाओं के लिए खुशखबरी बम्पर पदों पर होगी भर्ती ; देखे पूरी जानकारी

इस स्थिति में महिला को मुख्यमंत्री के आदेश पर 4 बिस्वा भूमि और आवास बनाने के लिए किस तरह से वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई जा सकती है, इसके विकल्प तलाशे जा रहे हैं। इसे लेकर Kullu district administration हरकत में आ गया है तथा DC Ashutosh Garg ने इससे संबंधित सारी जानकारी मांगी है ताकि वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जा सके।

कंपकंपाती ठंड में CM Sukhu ने ओढ़ाई थी शॉल व टोपी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से यह महिला गत बुधवार रात्रि कंपकंपाती ठंड में मिलने पहुंची थी। उस समय मुख्यमंत्री ने इसकी हालत को देखकर उसे शॉल व टोपी पहनाई थी, ताकि उसे ठंड न लगे। इतना ही नहीं उन्होंने आधी रात के समय ही अधिकारियों को इसके लिए आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जमीन तलाशने व पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री से मिलते समय इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री अधिकारियों को इसकी मदद करने के आदेश देते देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : भयंकर सड़क हादसा : 10 दिन की मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

Announcement of giving 4 Biswa land to the destitute

मुख्यमंत्री ने इस महिला की हालत से पसीजते हुए निराश्रितों को 4 बिस्वा भूमि और पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की थी। यानि मुख्यमंत्री ने सदैव मानवीय सरोकारों को तरजीह दी है ताकि प्रदेश में रह रहे हर निराश्रित व्यक्ति के पास अपना घर हो। इसके अलावा आश्रमों में रहने की आयु को 26 साल से बढ़ाकर 27 साल करने के आदेश दिए थे।

मामले को एग्जामिन कर रहे : आशुतोष गर्ग

DC Kullu Ashutosh Garg ने संपर्क करने पर कहा कि वह इस मामले को एग्जामिन कर रहे हैं। यह महिला WCD department में outsourced पर peon लगी है तथा इसको रहने के लिए Working Women Hostel में कमरा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular