Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsबड़ी खबर : HRTC में 700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की भर्ती होगी

बड़ी खबर : HRTC में 700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की भर्ती होगी

HRTC धार्मिक दर्शन के लिए 175 नए रूट पेश करेगा। इससे हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा एचआरटीसी द्वारा जल्द ही 700 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसमें 350 ड्राइवर और 350 कंडक्टर (350 drivers and 350 conductors hrtc recruitment) रखे जाएंगे। एचआरटीसी के बेड़े में जल्द ही 350 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। यह बातें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहीं।

वह शुक्रवार को मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की रखोटा पंचायत में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुकेश ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रही है।

सरकारी विभागों में भर्तियां की जा रही हैं। एच.आर.टी.सी. में भर्ती के अलावा अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10000 युवा रखे जाएंगे। इससे प्रदेशभर में जल शक्ति विभाग की प्रत्येक स्कीम पर कर्मचारी होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता को नेताओं का रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए। उसी के आधार पर वोट देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular