Monday, April 29, 2024
HomeHimachal NewsForest Guards Recruitment : युवाओं के लिए खुशखबरी : वन विभाग फॉरेस्ट...

Forest Guards Recruitment : युवाओं के लिए खुशखबरी : वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती करेगा

हिमाचल में वन विभाग जल्द ही वन रक्षकों की भर्ती (Forest guards recruitment Himachal) भी करेगा। हिमाचल प्रदेश भर में 100 वनरक्षकों के पदों को भरने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में वन रक्षकों की भर्ती (Recruitment of forest guards Himachal) पर मुहर लगाई गई है।

जानकारी हम आपको दे दें कि वन विभाग में 357 पद खाली थे। सरकार इनमें से फिलहाल सौ पदों को अभी भरेगी, जबकि अन्य पद भविष्य में भरे जाएंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और जगह सिंह नेगी ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लंबे अरसे बाद वनरक्षकों की भर्ती होने जा रही है और इससे राज्य में वनों के संरक्षण को मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular