Friday, April 26, 2024
HomeHimachal NewsKangra Baijnath News : स्कूल से घर लौटते समय एक 10 वर्षीय...

Kangra Baijnath News : स्कूल से घर लौटते समय एक 10 वर्षीय लड़की की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

Paprola Baijnath News : कांगड़ा जिला के बैजनाथ की फटाहर पंचायत के कनारथू गांव (Karnathu Village of Patahar panchayat of Baijnath in Kangra ) में सड़क दुर्घटना (Road accident girl student) में एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 10 साल की सनाया बुधवार को स्कूल के बाद अपने घर करनाथू जा रही थी, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

घायल अबस्था में उसे आयुर्वेद अस्पताल पपरोला (Ayurveda Hospital Paprola) लाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता अजय कुमार वाहन चालक हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दे की ट्रैक्टर चालक राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने इस हादसे के असल कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular