Thursday, April 25, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल के इस जिले में शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म

हिमाचल के इस जिले में शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म

कुल्लू महिला पुलिस थाने (Kullu Mahila Police Station) में युवक के खिलाफ युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक उझी वैली की रहने वाली लड़की ने युवक पर आरोप लगाया है. लड़की कुल्लू (Kullu) में रहती है. युवती का आरोप है कि सियाल गांव के सुभाष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी की जोर-जबरदस्ती से वह गर्भवती हुई जिसके बाद आरोपी ने दवाई खिलाकर बच्चा गिरा दिया। अब पीड़िता को पता चला कि आरोपी किसी अन्य लड़की से शादी कर रहा है।

पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन (S.P. Karthikeyan Gokul Chandran) ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular