Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal News23 वर्षीय हर्ष की बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मोत

23 वर्षीय हर्ष की बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मोत

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब-कालाअंब राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना (Road accident on Paonta Sahib-Kalamb Highway in Himachal Pradesh) में एक बाइक चालक और एक नीलगाय (नर) की मौत हो गई। युवक की पहचान 23 वर्षीय हर्ष पुत्र सुरेश पाल (धौला कुआं), तहसील पांवटा साहिब (Dhaula KuanTehsil Paonta Sahib) के तौर पर हुई है। पुलिस और वन विभाग घटना की अलग-अलग जांच कर रहे हैं।

ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात धौलाकुआं के समीप पेश आया। यहां बाइक व नील गाय के आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। नील गाय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि युवक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद वन मंडल पांवटा साहिब के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

DSP Paonta Sahib Manvendra Thakur ने युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि माजरा पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, वन रेंजर वीके बाबू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular