Monday, April 29, 2024
HomeHimachal Newsआम जनता पर फिर महंगाई का झटका; गैस सिलेंडर की कीमतों में...

आम जनता पर फिर महंगाई का झटका; गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी

आम जनमानस को होली से पहले आम आदमी को एक बार फिर मंहगाई की मार पड़ गई है। देशभर में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि इस बार घरेलू सिलेंडर में 50 रूपए की वृद्धि की गई है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है। हिमाचल में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1155 रुपए हो गई है. (The price of 14.2 kg domestic LPG cylinder has increased to Rs 1155 in Himachal.)

कितने बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम (How much price of gas cylinder increased)

यह भी आप जान ले की 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, और अब 2119.50 में मिलेगा। इन सिलेंडरों की नई दरें आज 1 मार्च से लागू की जाएगी। आपको बता दें कि गैस कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को गैस की कीमतें अपडेट करती हैं। पिछले महीनें गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

पिछले साल कितना महंगा हुआ गैस सिलेंडर जाने

अंत में आपको यह भी बता दें कि 2022 का साल gas की कीमतों को लेकर काफी विस्फोटक रहा है। देश में जहां पेट्रोल डीजल की कीमतें काबू में रहीं वहीं गैस सिलेंडर लगातार महंगा होता रहा। बीते साल की बात करें तो घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। कॉमर्शियल गैस की कीमतें साल के बीच में 2000 रुपये के भी पार निकल गई थीं।

City Mar 2023 Feb 2023
Bilaspur ₹ 1,147.50 ₹ 1,097.50
Chamba ₹ 1,157 ₹ 1,107
Hamirpur ₹ 1,145 ₹ 1,095
Kangra ₹ 1,155 ₹ 1,105
Kinnaur ₹ 1,150 ₹ 1,100
Kullu ₹ 1,131.50 ₹ 1,081.50
Lahul & Spiti ₹ 1,148 ₹ 1,098
Mandi ₹ 1,102.50 ₹ 1,102.50
Shimla ₹ 1,148.50 ₹ 1,098.50
Sirmaur ₹ 1,150 ₹ 1,100
Solan ₹ 1,131.50 ₹ 1,081.50
Una ₹ 1,136.50 ₹ 1,086.50
RELATED ARTICLES

Most Popular