Monday, April 22, 2024
HomeHimachal Newsताज़ा खबर : हिमाचल जल शक्ति विभाग जल्द ही 5000 रिक्त पद...

ताज़ा खबर : हिमाचल जल शक्ति विभाग जल्द ही 5000 रिक्त पद भरेगा

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department of Himachal Pradesh) में 5,000 रिक्तियां जल्द ही भरी जाएंगी। पूर्व भाजपा शासन काल का करोड़ों का कर्ज चुकाने के साथ नई परियोजनाएं शुरू की जानी हैं।

कुल्लू, ज्वालामुखी, फतेहपुर, पालमपुर (Kullu, Jawalamukhi, Fatehpur, Palampur) में सीवरेज का कार्य शुरू करवाया है। करीब 3,000 करोड़ के इन प्रोजेक्टों का कार्य पूरा करने का समय भी निर्धारित किया है। वह बंगाणा (Bangana) में गुरुवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

मुकेश ने कहा कि राज्य में हर घर नल योजना के तहत कार्य कर रहे हैं। राज्य में जनता को इतना स्वच्छ जल उपलब्ध होगा कि लोग पैसे देकर पानी नहीं खरीदेंगे।

जल शक्ति विभाग की ओर से लगाए जाने वाले प्याऊ से भी प्यास बुझेगी। कहा कि सत्ता उनके लिए सुख का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। आपदा में हर मंत्री विधायक प्रभावितों तक पहुंच रहा है और मदद कर रहा है। कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की मदद के लिए फौरी राहत और विशेष पैकेज दे।

जयराम ठाकुर अब भी सत्ता के सपने ले रहे

कांग्रेस पार्टी में चल रही गुटबाजी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह कभी जिंदाबाद व मुर्दाबाद से नहीं डरते हैं। उनका फोकस हमेशा विकास पर रहा है। कहा कि विपक्षी नेता कुछ जल्दबाजी में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पांच वर्ष का अरसा लंबी अवधि होती है। विपक्षी नेता धैर्य के साथ काम करें और तथ्यों पर आधारित बात करें।

मुकेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अभी भी सत्ता के सपने ले रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि अब बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार है। उनके साथ कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो व अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular