Tuesday, April 23, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल में चार दिनों तक मौसम खराब, बारिश की संभावना

हिमाचल में चार दिनों तक मौसम खराब, बारिश की संभावना

Himachal weather report for next four days

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 14 मई तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि आज भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश,ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं।

हिमाचल में न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 13.8, भुंतर 15.5, कल्पा 7.9, धर्मशाला 23.0, ऊना 21.4, नाहन 23.9, केलांग 5.5, पालमपुर 15.5, सोलन 15.3, मनाली 12.0, कांगड़ा 20.5, मंडी 18.2, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.2, चंबा 17.6, डलहौजी 13.8, कुफरी 15.0, जुब्बड़हट्टी 17.6 और पांवटा साहिब में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल में अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 38.8, कांगड़ा 34.9, बिलासपुर 35, धर्मशाला 33.2, हमीरपुर 34.8, सोलन 30.5, चंबा 33.2, शिमला 24.4, कल्पा 22.6, केलांग 22.1 और डलहौली में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular