Thursday, May 2, 2024
HomeHimachal NewsHimachal Weather Update : हिमाचल में अभी और तांडब मचा सकती है...

Himachal Weather Update : हिमाचल में अभी और तांडब मचा सकती है बारिश, 7 अगस्त तक यैलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लोगों को अभी राहत नहीं मिली है क्योंकि 9 अगस्त तक मौसम (weather) खराब रहेगा और भारी बारिश की यैलो चेतावनी 7 अगस्त तक लागू रहेगी. 15 अगस्त के बाद मौसम बदलने की संभावना है. उसके बाद बारिश और उससे होने वाली आपदाओं से लोगों को मुक्ति मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों से राज्य में कई जगहों पर बारिश हो रही है, जिससे शिमला में किसान भवन (Kisan Bhavan in Shimla) के पीछे की दीवार भूस्खलन के कारण गिर गई और परवाणु चक्की मार्ग (Parwanoo Chakki Marg) और पंडोह (Pandoh) से होकर जाने वाला मंडी कुल्लू मार्ग (Mandi Kullu road) बंद हो गया. भूस्खलन के कारण.

हिमाचल में एक नैशनल हाईवे व 331 सड़कें बंद

जानकारी आपको दे दे की मौसम विभाग के अनुसार शिमला-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे (Shimla-Chandigarh National Highway) सहित 331 सड़कें बंद चल रही रही हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 331 बंद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में सबसे अधिक शिमला (Shimla) जोन में 169, मंडी (Mandi) जोन में 123, कांगड़ा (Kangra) जोन में 23 व हमीरपुर (Hamirpur) जोन में 15 सड़कें शामिल हैं।

199 में से 57 की भूस्खलन व बाढ़ आने से हुई मौत हिमाचल में

मानसून के 24 जून से शुरू हुए सीजन के तहत 41 दिनों में 199 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से भूस्खलन, बाढ़ आने व बादल फटने से 57 लोग काल का ग्रास बने हैं। 229 लोग घायल हुए हैं और 31 लोग लापता भी हुए हैं। 774 मकान जमींदोज हुए हैं जबकि 7317 मकानों को क्षति पहुंची है। 254 दुकानें व 2337 गऊशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस अवधि में भूस्खलन की 79 और बाढ़ आने की 53 घटनाएं घटित हुई हैं।

लोक निर्माण विभाग को हुआ सबसे अधिक नुक्सान हिमाचल में

नुक्सान के मामले में सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग को हुई है।

  1. लोक निर्माण विभाग को 2041.08 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  2. जलशक्ति विभाग को 1629.81 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  3. बिजली बोर्ड को 1505.73 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  4. बागवानी विभाग को 144.88 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  5. शहरी विकास विभाग को 88.82 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  6. कृषि विभाग को 167.29 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  7. ग्रामीण विकास विभाग को 369.53 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  8. शिक्षा विभाग को 118.90 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  9. मत्स्य विभाग को 13.91 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  10. स्वास्थ्य विभाग को 44.01 करोड़ का नुक्सान हुआ है।
  11. अन्य विभागों को 82.41 करोड़ का नुक्सान हो चुका है।
RELATED ARTICLES

Most Popular