Wednesday, May 1, 2024
HomeHimachal Newsप्रतिभा सिंह ने कहा की प्रदेश के मंडी जिले की सडक़ों को...

प्रतिभा सिंह ने कहा की प्रदेश के मंडी जिले की सडक़ों को 599 करोड़ दिए जायेंगे, 54 करोड स्वीकृत किये गए है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना तृतीय बैच की 54 सडक़ें स्वीकृत की हैं। इन पर 599.55 करोड़ खर्च होंगे। इन 54 सडक़ों के निर्माण को स्वीकृत करने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार प्रकट किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा की उन्होंने गत दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की और इन सडक़ों के निर्माण का मुद्दा उठाया, जो उनके द्वारा स्वीकृत कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में हो रही भारी बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी संसदीय क्षेत्र में सडक़ों को हुआ है। मंडी से पंडोह कुल्लू का सडक़ संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। इसलिए चैलचौक से पंडोह बाया गोहर सडक़ कुल्लू और सीमावर्ती लेह के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल की जा सकती हैं।

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री करते हैं मंडी की सेपूबड़ी और बदाने की तारीफ, विपत्ति के समय कुछ नहीं बोले

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चुनावों के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंडी की सेपूबड़ी और बदाने की याद आ जाती है। लेकिन आपदा के समय प्रदेश के लिए मोदी एक शब्द भी आजतक बोल नहीं पाए हैं। यह बात प्रतिभा सिंह ने आज देर शाम जिला के विकास खंड सुंदरनगर में बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ ही राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वे सुंदरनगर के अलसू, गमोहू समेत विभिन्न गांवो में जाकर आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं, उनसे बातचीत की, दुख दर्द बांटा और उन्हें हौसला देते हुए हर संभव मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। लेकिन उनके द्वारा अभी तक प्रदेश पर एक बार भी अपनी निगाह नहीं दिखा पाए हैं।

सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए राशि जारी करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया है।

इस दौरान पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, विकास खंड अधिकारी विवेक चौहान,तहसीलदार वेद प्रकाश, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरेंद्र सेन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा तथा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular