Saturday, April 27, 2024
HomeHamirpur newsअनुराग ठाकुर : कांग्रेस सरकार हिमाचल को कर्जे में डुबाे रही

अनुराग ठाकुर : कांग्रेस सरकार हिमाचल को कर्जे में डुबाे रही

Nadaun Himachal News : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Himachal Pradesh Congress government ) बेहाल हो गई है और पैसे का रोना रोकर आए दिन कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज में डुबोने का काम कर रही है। यह बात नादौन में पत्रकारों से बातचीत में कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिला है, 2 महीने तक कर्मचारियों को ओपीएस भी नहीं मिला, उलटा कर्ज ले लिया है।

यह भी पढ़े :  इस बार छात्रों को मिल सकते हैं लैपटॉप : देखें पूरी जानकारी

अनुराग ठाकुर ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की बेहाली नजर आनी शुरू हो गई है। केंद्र ने जब अपने टैक्सों में कमी की तो प्रदेश सरकार ने डीजल 3 रुपए और सरसों का तेल 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल दिया है। सीमैंट के किराए को लेकर बिलासपुर व सोलन (Bilaspur and Solan) में सड़कों पर आए ट्रांसपोर्ट्स को कुछ नहीं दिया, उलटा काम-धंधे भी बंद करवा दिए।

Kendriya Vidyalaya in Nadaun

ठाकुर ने यहां तक तो कह दिया की ऐसी बेहाल सरकार हिमाचल में कभी नहीं देखी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नादौन में केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya in Nadaun) का निर्माणाधीन भवन भी शीघ्र ही समर्पित होगा और 11वीं की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इस बारे डीसी हमीरपुर (DC Hamirpur) से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है और स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : ससुराल की प्रताड़ना से 24 साल की शाहीन की मौत

जाते-जाते आपको बता दे गीता भवन नादौन में आयोजित भाजपा मंडल नादौन की कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरदयाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुम सिंह बैंस, विजय अतुल, आशु, तानू राम, पवन शर्मा, नरदीप बिकू, अजमेर वर्मा, सुनील शर्मा, नगर पंचायत के अध्यक्ष तरुण कपिल, भाजपा सरकार के अध्यक्ष राजकुमार सोंधी, राजिंद्र सिंह राणा आदि ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के 2 महीने के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए सर्वसम्मति से 5 प्रस्ताव पारित किए गए।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

RELATED ARTICLES

Most Popular