Friday, April 26, 2024
HomeHimachal Newsहिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा : जयराम ठाकुर

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा : जयराम ठाकुर

Himachal Pradesh government will now give loans up to Rs 15 lakh instead of Rs 7.50 to employees for building a house or buying a flat. This loan will be given at an interest rate of about eight percent.

Big decisions government employees of Himachal

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट (Himachal Pradesh cabinet meeting) की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने सूबे के करीब चार लाख कर्मचारियों और किसानों को बड़ी राहत दी है।
(Himachal Pradesh cabinet has given big relief to about four lakh employees and farmers of the state.)

हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों को घर बनाने या फ्लैट खरीदने के लिए अब 7.50 के बजाय 15 लाख रुपये तक कर्ज देगी। यह कर्ज लगभग आठ फीसदी ब्याज दर पर दिया जाएगा।
(Himachal Pradesh government will now give loans up to Rs 15 lakh instead of Rs 7.50 to employees for building a house or buying a flat. This loan will be given at an interest rate of about eight percent.)

ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर भी कर्मचारियों के आश्रितों को न्यूनतम 30,000 के बजाय 55,000 जबकि अधिकतम एक लाख के बजाय 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

अनुबंध कर्मचारियों के परिजनों के लिए न्यूनतम 35,000 और अधिकतम एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए) की दरों, पात्रता और अधिकतम सीमा में संशोधन को मंजूरी दी है।

यह एडवांस बैंक से कर्ज की तरह दिया जाता है। इस एचबीए की अधिकतम सीमा अब मूल वेतन का 25 गुना होगी। इससे पहले यह 34 फीसदी थी। अब कर्मचारियों का नया मूल वेतन ढाई गुना बढ़ गया है, इसीलिए ऐसा किया गया है।

कैबिनेट ने हिमाचल में हाल ही में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की है।
(The cabinet has expressed concern over the huge loss of life and property due to the recent heavy rains, landslides and floods in Himachal.)

बैठक में कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण 32 लोगों के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भारी बारिश के कारण प्रदेश में अभी भी कम से कम 6 लोग लापता हैं और 12 घायल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular