Friday, May 3, 2024
HomeChamba Newsइतना भयंकर हादसा की कार के उड़े परखच्चे देखें तस्वीरों में

इतना भयंकर हादसा की कार के उड़े परखच्चे देखें तस्वीरों में

Chamba Tisa News : हिमाचल के चम्बा जिला के चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त (Car accident on the Chamba-Tisa main road) हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान कमल देव (33) पुत्र परमा निवासी चला, गजेंद्र (32) पुत्र देवो निवासी गांव प्रिंगड़ व लेखराज (31) पुत्र नोरंग निवासी गांव टिक्करी तहसील चुराह जिला चम्बा (Tikkari Tehsil Churah district Chamba) के रूप में हुई है।

जानकारी यह मिली है कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग (Chamba-Tisa main road) पर एक कार कल्हेल से तीसा की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़े  देखे क्या हुआ जब पिकअप जीप खाई में गिरी ; चालक तो….

आपको बता दे की जब कार मधुवाड़ के पास पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी नकरोड़ पुलिस चौकी को दी। जानकारी मिलते ही नकरोड़ चौकी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़े  पिता के सामने डूब गया 19 साल का आर्यन : 20 घंटे बाद शव बरामद

इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत खाई से निकाल कर मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को निजी वाहन की सहायता से Medical College Chamba ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। SP Abhishek Yadav ने हादसे की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular