Wednesday, April 24, 2024
HomeHimachal Newsपूर्व CM का सुक्खू सरकार पर तंज : कांग्रेस राज में दम...

पूर्व CM का सुक्खू सरकार पर तंज : कांग्रेस राज में दम नहीं

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री का एक बड़ा बयान सामने आया है जिसमें वे कह रहे हैं कि कांग्रेस राज में दम नहीं है चलिए उस पर बात करते हैं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि प्रदेश की नई सरकार 100 दिन पूरे होने का गुणगान कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि इन 100 दिनों के भीतर एक भी ऐसी चीज धरातल पर नहीं उतरी है, जिसका गुणगान हो सके। कांग्रेस राज में दम नहीं है। यह बात पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल ने कही।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : हिमाचल स्कूलों में 38 दिन की छुट्टियां

जानकारी हम आपको यह भी दे दें कि भाजपा के 44 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर जिले (Hamirpur district) में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम सुजानपुर में टौणी देवी (Tauni Devi in Sujanpur) में हुआ, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल (Senior BJP leader Prem Kumar Dhumal) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

धूमल ने कहा लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 जीतना

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि स्थापना दिवस पर पार्टी के हर कार्यकर्ता को एक प्रण लेना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल के चारों पार्टी के कैंडिडेट बंपर मतों से जीताकर दिल्ली भेजने हैं। पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ता रीड की हड्डी बन कर काम करें।

यह भी पढ़े : हिमाचल का एक ऐसा गांव, जहां 70 साल बाद पहुंची बस

धूमल ने कहा कि आने वाले 365 दिन पार्टी के काम में लगाने हैं। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वर्कर्स उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। 2024 में फिर से एक बार नरेंद्र मोदी को सेंटर में लाना है, इसके लिए हर कार्यकर्ता को फील्ड में उतरने की जरूरत है।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

RELATED ARTICLES

Most Popular