Saturday, April 27, 2024
HomeHimachal Newsखराब रहेगा हिमाचल में मौसम, बारिश-बर्फबारी हो सकती है

खराब रहेगा हिमाचल में मौसम, बारिश-बर्फबारी हो सकती है

हिमाचल प्रदेश एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है कि मनाली-लेह नेशनल हाईवे-3 पर अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) से कुछ किलोमीटर पीछे स्नो गैलरी में शुक्रवार दोपहर को हिमस्खलन हुआ। इससे हाईवे करीब 45 मिनट तक अवरुद्ध रहा। गनीमत रही कि हिमस्खलन की घटना के दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी आपको बता दें सीमा सड़क संगठन (BRO) ने मशीनरी लगाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। बीते दिन भी सोलंगनाला के पास हिमखंड गिरने से मनाली-लेह मार्ग आधा घंटा बंद रहा था। उधर, हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़े : खुशखबरी : हिमाचल में घट गए प्रति ईंट के दाम

चलिए मेन बात आपको बता दें कि 19 से 21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शुक्रवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में 136 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 11 बिजली ट्रांसफार्मर और नौ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

शिमला, ऊना, मंडी, सुंदरनगर, सोलन के मौसम का हाल

यह तो आपको पता ही होगा कि शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.8, मंडी में 27.0, सुंदरनगर में 26.0, भुंतर में 26.5, सोलन में 26.4, हमीरपुर में 25.3, कांगड़ा में 24.9, नाहन में 24.7, चंबा में 24.4, धर्मशाला में 23.5, शिमला में 21.1, मनाली में 18.4, कल्पा में 16.8 और केलांग में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़े : छात्र ध्यान दें : नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित, exam की datesheet जारी

हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 फरवरी तक किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

चलते चलते आपको यह भी बता दें कि, शुक्रवार शाम तक जिला लाहौल-स्पीति में 125, चंबा में छह, कुल्लूकांगड़ा में दो-दो और किन्नौर में एक सड़क बंद है। चंबा में सात, कुल्लू में दो और किन्नौर-लाहौल-स्पीति में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप है। लाहौल-स्पीति में छह और चंबा में तीन पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

RELATED ARTICLES

Most Popular